CG BJP NEWS: BJP का घर-घर संपर्क अभियान की होगी शुरूवात… 

Date:

CG BJP NEWS: BJP’s Door-to-Door Outreach Campaign Set to Begin…

CG BJP NEWS : केंद्र में NDA सरकार और PM Modi के 12 साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा अगले माह  घर-घर संपर्क अभियान प्रारंभ होने जा रहा है।

यह अभियान 12 साल विश्वास के, जनकल्याण विकास के स्लोगन के साथ चलेगा।

इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सभी मंत्रीगण, विधायकगण, सांसद, सारे जन प्रतिनिधि और भाजपा के छोटे-बड़े नेता सभी शामिल होंगे।

इस आयोजन से पहले प्रदेश संगठन की बैठक होगी, इसमें तय किया जाएगा कि कौन कहां जाएंगे और क्या होगा।

घर-घर संपर्क अभियान में प्रदेश के सभी घरों तक भाजपा नेताओं के पहुंचने का लक्ष्य रहेगा।

इसमें घरों तक पहुंचकर भाजपा नेता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और जानने का प्रयास करेंगे कि इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है की नहीं मिल रहा है।

किसी कारणवश किसी को किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा होगा तो उनको योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

इसी के साथ केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया जाएगा।

इसके पीछे का एक बड़ा मकसद अगले साल और 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव भी हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related