SAUADRON LEADER SANYA : स्क्वाड्रन लीडर सान्या बनीं पहली Cat-A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAUADRON LEADER SANYA : Squadron Leader Sanya becomes the first Cat-A flying instructor

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर सान्या ने ऐसा इतिहास रच दिया है, जिस पर पूरा देश गर्व कर रहा है। सान्या भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित कैट-ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) योग्यता हासिल की है।

IAF ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सान्या को सम्मानित भी किया।

कैट-ए QFI वायुसेना में मिलने वाला सबसे बड़ा इंस्ट्रक्शनल ग्रेड माना जाता है। इसे वही पायलट हासिल कर पाते हैं, जिनकी उड़ान क्षमता और ट्रेनिंग स्किल बेहद शानदार होती है। ऐसे इंस्ट्रक्टर्स सिर्फ नए पायलट ही नहीं, बल्कि दूसरे इंस्ट्रक्टर्स को भी ट्रेनिंग देते हैं।

सान्या पिछले 10 साल से भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रही हैं और एक कुशल ट्रांसपोर्ट पायलट हैं। उनकी इस उपलब्धि को देशभर की लड़कियों और युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related