MP RAJYA SABHA ELECTION : कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP RAJYA SABHA ELECTION : Congress candidate Meenakshi Natarajan’s nomination rejected

रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।

बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट ने नामांकन दाखिल होने के बाद ही इस पर आपत्ति जताई थी। मामला इतना गर्मा गया कि विधानसभा परिसर में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की तक देखने को मिली।

CG BREAKING : राज्य सरकार ने दो उप सचिवों के विभाग बदले …

बीजेपी का आरोप था कि मीनाक्षी नटराजन ने हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में नहीं दी। इसी शिकायत के बाद नामांकन की जांच शुरू हुई।

जांच के दौरान प्रत्याशी से जवाब भी मांगा गया, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया।

CONGRESS MEGHA PLAN: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! 

इस फैसले के बाद राज्यसभा चुनाव का समीकरण पूरी तरह बदल गया है और कांग्रेस के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

वहीं मंत्री राकेश सिंह ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सच्चाई की जीत हुई है।”

अब पूरे मामले पर कांग्रेस की अगली रणनीति और प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related