GAUTAM ADANI US CASE : All criminal cases against Adani are over…
रायपुर डेस्क। गौतम अदानी को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अदानी और सागर अदानी के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोप वापस ले लिए हैं। न्यूयॉर्क में चल रहा हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड केस अब पूरी तरह बंद हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेटलमेंट के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने केस आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। अदालत ने भी केस को “with prejudice” के तहत खारिज कर दिया, यानी अब यही मामला दोबारा नहीं खुलेगा।
इस केस में अदानी ग्रुप पर अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने और करोड़ों डॉलर जुटाने के आरोप लगे थे। हालांकि अदानी समूह शुरू से ही इन आरोपों को बेबुनियाद बताता रहा।
बताया जा रहा है कि अदानी एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय के साथ करोड़ों डॉलर के समझौते पर सहमति दी है। मामला ईरान से जुड़े LPG कारोबार और डॉलर ट्रांजैक्शन से जुड़ा था।
अब इस फैसले को अदानी ग्रुप के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि इस केस का असर कंपनी की ग्लोबल इमेज और बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर पड़ रहा था।

