TRAIN ACCIDENT: उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRAIN ACCIDENT: 3 coaches of Ujjain Express derail

TRAIN ACCIDENT: उत्‍तराखंड में योग नगरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित खांड गांव क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच में जुट गए हैं।

जीआरपी की पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि उज्जैनी एक्सप्रेस का पायलट सोमवार की देर रात ट्रेन को सटिंग कर रहा था इसी दौरान ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कोई भी रेल सेवा बाधित नहीं हुई है।

रेलवे द्वारा क्षतिग्रस्त डिब्बों को अलग कर पटरी से उतरे डिब्बों को पटरी पर लाने के कार्य किया जा रहा हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे का कारण लोको पायलट की ओर से बरती गई लापरवाही है। गनीमत रही कि ट्रेन में कोई यात्री नहीं सवार था। इस घटना के बाद बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related