CG CRIME NEWS: Accused Becomes Candidate in Janpad By-election
CG CRIME NEWS : कोरबा जिले में भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने जेल से आकर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।
खास बात यह है कि जिस सीट को अक्षय गर्ग की हत्या के बाद रिक्त माना जा रहा था, अब उसी सीट से हत्या के मुख्य आरोपी ने चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।
बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पोड़ी उपरोड़ा जनपद कार्यालय पहुंचे मुस्ताक अहमद के इस कदम ने इलाके की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद बिझरा क्षेत्र में जनपद सदस्य का पद रिक्त हो गया था, जिसके लिए अब उपचुनाव कराया जा रहा है।
इस घटनाक्रम ने क्षेत्र की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। लिहाजा पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाॅक के बिंझरा पंचायत में होने वाले उपचुनाव की हर एक गतिविधि पर अब पुलिस को भी पैनी नजर रखनी पड़ेगी।

