CHHATTISGARH : Gold buyers, wait! Chhattisgarh could change the game.
रायपुर। देश में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Narendra Modi ने देशवासियों से अपील की है कि अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचें। वजह है मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव, बढ़ता आयात बिल और विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव।
भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी सोना विदेशों से मंगाता है। ऐसे में हर खरीद देश के डॉलर रिजर्व और रुपए पर असर डालती है। लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक बड़ी उम्मीद भी सामने आई है।
Chhattisgarh के बलौदाबाजार जिले के बाघमारा में देश की चौथी गोल्ड माइंस पर काम तेज हो गया है। शुरुआती जांच में यहां करीब 2700 किलो सोने का भंडार मिलने की पुष्टि हुई है।
603 हेक्टेयर इलाके में ड्रिलिंग चल रही है। 500 फीट से ज्यादा गहराई से सैंपल निकाले जा रहे हैं और लैब टेस्ट जारी है। माना जा रहा है कि अगले दो साल में यहां खनन शुरू हो सकता है।
अगर सब योजना के मुताबिक चला तो यह माइंस सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के गोल्ड इंपोर्ट पर बोझ कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

