CHHATTISGARH : रेलवे में खेल कोटे का खेल, 2 खिलाड़ी गिरफ्तार

Date:

CHHATTISGARH : Sports quota game in Railways, 2 players arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे की स्पोर्ट्स कोटा भर्ती से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। Central Bureau of Investigation ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव और वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। दोनों रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी कर रहे थे।

CBI के मुताबिक दोनों ने एक अभ्यर्थी से मेडिकल में ‘अनफिट को फिट’ कराने के नाम पर 5 लाख रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर मेडिकल में फेल कराने की धमकी भी दी गई और कुछ रकम पहले ही ले ली गई थी।

शिकायत मिलते ही CBI ने जाल बिछाया। शनिवार को राजशेखर राव को दुर्ग से और राजलक्ष्मी को रायपुर के DRM ऑफिस से हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान ठिकानों से कैश मिलने की भी खबर है। अब CBI पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related