CG DGP: IPS Arun Dev Gautam Appointed Full-time DGP of Chhattisgarh; Order Issued!
CG DGP : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक DGP नियुक्त किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम अब तक प्रभारी DGP के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
UPSC द्वारा पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए गठित पैनल की अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने उन्हें नियमित रूप से डीजीपी पद पर पदस्थ किया है।
अरुण देव गौतम को प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव के लिहाज से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों में गिना जाता है।
नए DGP के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखना, नक्सल समस्या से निपटना और पुलिसिंग को आधुनिक बनाना बड़ी चुनौती होगी।
उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार और जनता को उनसे बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा है।

