BHUPESH BAGHEL: IPL को बंद करने की क्यों मांग की ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHUPESH BAGHEL: Why did you demand the suspension of the IPL?

BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ में ईंधन की कमी और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर BJP और Congress के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए IPL को तुरंत बंद करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि ऐसा करने से हजारों लोगों की स्टेडियम तक आवाजाही बंद हो जाएगी, जिससे बड़ी मात्रा में ईंधन की बचत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि IPl बंद होने से विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी रुक जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने सट्टेबाजी के मुद्दे को भी जोड़ते हुए लिखा कि इससे सट्टा भी बंद होगा और “संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने से रुकेंगे।” पोस्ट के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री से सवालिया अंदाज में लिखा – “करना चाहेंगे सर?”

भूपेश बघेल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उनके समर्थक इसे केंद्र सरकार पर करारा व्यंग्य बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे गंभीर मुद्दे पर हल्की राजनीति करार दे रहे हैं।

गौरतलब है कि IPL को लेकर दिया गया यह बयान स्वाभाविक रूप से राजनीतिक और खेल जगत दोनों में चर्चा का विषय बन गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...