Korba Hospital News: Medical College’s Shocking Blunder—Doctors Forgot to Insert a Screw
KORBA HOSPITAL NEWS : कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर रॉड लगाने के बाद जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए।
हैरानी की बात यह है कि, इस गंभीर चूक का खुलासा ऑपरेशन के दो दिन बाद हुआ, जब महिला की स्थिति जानने एक्सरे कराया गया।
एक्सरे में सामने आया कि रॉड के ऊपरी हिस्से में स्क्रू लगाया गया है लेकिन नीचे का स्क्रू गायब है।
जानकारी के अनुसार, छुरी निवासी भूरी मरकाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई थी।
महिला को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही, और इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन में अब लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर गोपाल कंवर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि, एक्सरे में स्क्रू दिखाई नहीं दे पा रहा है।
यही वजह है कि, महिला का दोबारा एक्सरे कराया जाएगा और स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
अब ऐसे में अस्पताल की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की संवेदनशीलता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए है।
देखना होगा कि, एक्सरे करने में गलती का खुलासा होता है या डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करने में लापरवाही??

