Rahul Gandhi: Rahul Gandhi Attacks PM Modi’s Appeal!
RAHUL GANDHI : PM मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
PM मोदी ने देशवासियों से सोना न ख़रीदने, विदेश यात्रा कम करने, पेट्रोल कम इस्तेमाल करने और वर्क फ्रॉम होम की अपील की है।
इस पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने PM मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि ये नाकामी का सबूत है, अब जनता को यह बताना पड़ रहा कि क्या ख़रीदें और क्या नहीं?
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “मोदी जी ने कल जनता से अपील की सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम इस्तेमाल करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
उन्होंने लिखा, “12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या ख़रीदें, क्या न ख़रीदें, कहां जाएं, कहां न जाएं?
हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब कॉम्प्रोमाइज्ड PM के बस की बात नहीं।

