SUVENDU ADHIKARI CABINET: शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट में लगाए 6 छक्के! 

Date:

SUVENDU ADHIKARI CABINET: Suvendu Adhikari’s First Cabinet and 6 Major Decisions!

SUVENDU ADHIKARI CABINET :  पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ममता सरकार के कई फैसलों को पलट दिया है।

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कई अहम फ़ैसले लिए हैं।

 

शुभेन्दु अधिकारी के छह बड़े फैसले

 

1. सरकारी नौकरी की न्यूनतम उम्र सीमा पांच साल बढ़ाने का फ़ैसला

 

2. बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए ज़मीन देने का निर्णय

 

3. पश्चिम बंगाल में जो केंद्रीय योजनाएं बंद पड़ी हैं उनको दोबारा शुरू करना

 

4. राज्य को आयुष्मान योजना के दायरे में लाना

 

5. पिछली सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाएं जारी रखने का फ़ैसला

 

राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित इस बैठक में शुभेंदु के अलावा शनिवार को शपथ लेने वाले पांच मंत्री भी शामिल थे।

सचिवालय के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने सॉल्टलेक स्थित पार्टी के दफ़्तर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य के साथ बैठक की।

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल की अगली बैठक अगले सप्ताह सोमवार को होगी।

उसमें RG कर की घटना के अलावा संस्थागत भ्रष्टाचार, वेतन आयोग, महंगाई भत्ता और बकाया रकम के भुगतान के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related