BREAKING NEWS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई BJP में शामिल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: Punjab Chief Minister Bhagwant Mann’s Cousin Joins BJP!

BREAKING NEWS: पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।

चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में उन्होंने कमल का फूल थाम लिया।

सोमवार को इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वालों में केवल ज्ञान सिंह मान ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के कई अन्य प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं। बलजिंदर सिंह वड़िंग और मनजिंदर सिंह जैसे प्रभावशाली नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी पहले से ही अपने सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और मंत्रियों पर ईडी की कार्रवाई से जूझ रही है।

मुख्यमंत्री के परिवार में हुई इस सेंधमारी को आगामी चुनावों से पहले ‘आप’ के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका माना जा रहा है।

ज्ञान सिंह मान ने सदस्यता लेने के बाद कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और देश के विकास के प्रति भाजपा के विजन से प्रभावित होकर यह कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने इशारों-इशारों में पंजाब सरकार की कार्यशैली पर भी असंतोष व्यक्त किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPEH BAGHEL : भूपेश का बड़ा हमला, मोदी-शाह को चुनौती!

BHUPEH BAGHEL : Bhupesh's big attack, challenge to Modi-Shah! रायपुर।...

RAIPUR BLUE WATER : आखिरकार पानी की सतह पर आया आदिल का शव

RAIPUR BLUE WATER : Adil's body finally surfaced. रायपुर. रायपुर...