CG PANCHAYAT CHUNAV 2026 : तारीखों के ऐलान के बाद , आज से भरे जायेंगे नामांकन पत्र! 

Date:

CG Panchayat Elections 2026: Dates Announced—Nomination Papers to be Filed Starting Today!

CG PANCHAYAT CHUNAV 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम तथा उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद आज 11 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है , जो 18 मई तक चलेगी।

वही नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को की जाएगी और उम्मीदवार 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान 1 जून को होगा जिसमें नगरीय निकायों में EVM और पंचायतों में मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा, जबकि परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 और पार्षद के 70 सहित कुल 82 पदों पर चुनाव होगा।

वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1 हजार 136 सहित कुल 1 हजार 228 रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा।

मतदान का समय नगरीय निकायों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7 बजे से अपराह्न 2 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय सीमा में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराएं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPL 2026 RAIPUR MATCH : रायपुर आ रहे हैं शाहरुख खान!

IPL 2026 RAIPUR MATCH : Shahrukh Khan is coming...

CG BREAKING : सीमांकन पर बवाल, RI-पटवारी बंधक

CG BREAKING : Chaos over demarcation, RI-Patwari held hostage कोरबा....