MUMBAI INDIANS PRACTICE : MI’s strong practice in Raipur
रायपुर। Raipur में 10 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले Mumbai Indians ने मैदान पर पूरी ताकत झोंक दी है। कप्तान Hardik Pandya की अगुवाई में टीम ने जमकर नेट प्रैक्टिस की, पिच को करीब से समझा और मैच प्लान पर भी काम किया।
लेकिन अभ्यास के बीच सबसे बड़ा सवाल Suryakumar Yadav को लेकर खड़ा हो गया। सूर्या प्रैक्टिस से गायब रहे और जानकारी मिली है कि वे अपने न्यू बॉर्न बेबी और पत्नी के साथ घर पर हैं। अब 10 मई के मैच में उनका खेलना सस्पेंस बना हुआ है।
उधर Royal Challengers Bengaluru की टीम भी रायपुर पहुंच चुकी है और कल नेट प्रैक्टिस करेगी। ऐसे में मुकाबले से पहले रायपुर का क्रिकेट माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।

