NTA NEWS: 600 experts removed from NTA; 4-layer paper checking to be implemented now!
NTA NEWS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने NTA के साथ मीटिंग कर परीक्षा टीम में व्यापक फेरबदल करते हुए करीब 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है.
इसके साथ ही प्रश्न-पत्र की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार-स्तरीय जांच प्रणाली लागू करने की तैयारी है.
इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में नई विशेषज्ञता लाना और अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी बनाना है.
एजेंसी का फोकस अब प्रश्न-पत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा तक हर स्तर पर व्यवस्था मजबूत करने पर है.
NTA की परीक्षा व्यवस्था में सबसे अहम बदलाव प्रश्न-पत्र की जांच को लेकर किया जा रहा है. अब प्रश्न-पत्र को परीक्षा में शामिल करने से पहले चार अलग-अलग स्तरों पर जांचने की व्यवस्था लागू की जाएगी.
इस प्रणाली का उद्देश्य प्रश्नों की गुणवत्ता, कठिनाई के स्तर, भाषा और संभावित त्रुटियों की पहचान करना है. बहु-स्तरीय जांच से प्रश्न-पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में मानवीय गलतियों की संभावना कम करने और परीक्षा की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
