8TH PAY COMMISSION : Government employees may get a lottery
नई दिल्ली। 8th Pay Commission को लेकर देशभर के सरकारी कर्मचारियों के बीच बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। आयोग की टीम अलग-अलग राज्यों में बैठक कर कर्मचारियों की मांग और सुझाव जुटा रही है। इस बीच सबसे बड़ी मांग सामने आई है 3.83 फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम बेसिक पे 69 हजार रुपए करने की।
अगर यह मांग मान ली जाती है, तो सिर्फ बड़े अफसर ही नहीं, बल्कि चपरासी, क्लर्क, शिक्षक, रेलवे कर्मचारी से लेकर IAS अधिकारियों तक की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। अभी 18 हजार रुपए बेसिक पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी सीधे 69 हजार रुपए तक पहुंच सकती है। वहीं मिड लेवल और सीनियर अधिकारियों की सैलरी लाखों में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आयोग की टीम Delhi, Pune और Uttarakhand में बैठकें कर चुकी है। अब लाखों कर्मचारियों की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार आखिर इस रिपोर्ट पर क्या फैसला लेती है।

