CARIBBEAN PRINCESS VIRUS : कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर 115 लोग नोरोवायरस के शिकार

Date:

CARIBBEAN PRINCESS VIRUS : 115 people on the Caribbean Princess cruise ship have contracted norovirus.

नई दिल्ली। Caribbean Princess पर सफर कर रहे हजारों यात्रियों के बीच अचानक हड़कंप मच गया, जब जहाज पर तेजी से बीमारी फैलने लगी। 3116 यात्रियों वाले इस लग्जरी क्रूज पर 102 यात्री और 13 क्रू मेंबर बीमार पड़ गए। यानी कुल 115 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले के पीछे Norovirus को जिम्मेदार माना जा रहा है। बीमार लोगों में अचानक उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखे। मामला बढ़ता देख स्वास्थ्य एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं।

यह क्रूज 28 अप्रैल को Fort Lauderdale से निकला था और 11 मई को Port Canaveral पहुंचना है। सफर के दौरान जहाज कई खूबसूरत जगहों पर रुका, लेकिन इसी बीच वायरस ने जहाज के अंदर दहशत फैला दी। अब जहाज पर सख्त सैनिटाइजेशन, आइसोलेशन और जांच का काम तेज कर दिया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related