CG NAXAL ALERT : एक पत्र ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता, नई साजिश का अलर्ट? 

Date:

CG Naxal Alert: A Letter Raises Concerns Among Security Agencies—Alert for a New Conspiracy?

CG NAXAL ALERT : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के बीच तेलंगाना से सामने आए एक नए पत्र ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है ।

प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) की उत्तर तालमेल कमेटी (NCC) की ओर से जारी इस पत्र में नक्सली कैडर को फिलहाल शांत रहने की सलाह दी गई है।

पत्र सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है।

माना जा रहा है की लगातार सुरक्षाबलों के ऑपरेशन, मुठभेड़ों और आत्मसमर्पण के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ चुका है।

ऐसे में यह पत्र टूटे हुए कैडर को दोबारा एकजुट करने और मनोबल बनाए रखने की कोशिश हो सकती है।

पत्र में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय रहे बड़े नक्सली नेता देवजी के आत्मसमर्पण को गद्दार और दुश्मन का एजेंट बताया है।

माओवादी संगठन ने अपने पत्र में आंदोलन के मौजूदा संकट का जिक्र करते हुए नक्सलबाड़ी आंदोलन के नेता चारु मजूमदार का हवाला दिया है।

पत्र में दावा किया गया है कि केंद्रीय कमेटी अब भी कुछ रणनीतिक इलाकों में सक्रिय है और संगठन भविष्य में दोबारा मजबूत होकर उभर सकता है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कमजोर पड़ चुके नक्सली कहीं नई रणनीति और बाहरी नेटवर्क के जरिए फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें।

यही वजह है कि बस्तर समेत संवेदनशील इलाकों में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : बिलासपुर के CBSE स्कूल रडार पर

CHHATTISGARH : Attack on CBSE school in Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर...

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION : वन भूमि में चला प्रशासन का बुलडोजर!  

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION: Administration's Bulldozer Rolls Through Forest Land! AMBIKAPUR...