BY-ELECTION : Elections announced for 6 seats, know when voting will take place
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश की 6 खाली सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इनमें 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट शामिल है।
GIRIRAJ SINGH LETTER : गिरिराज सिंह के नाम गुमनाम चिट्ठी से हड़कंप
इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती और नतीजे सामने आएंगे। चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
इन राज्यों में होंगे उपचुनाव
उपचुनाव असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होंगे। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव को खास माना जा रहा है। वहीं असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट, जबकि पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर भी वोट डाले जाएंगे।
इस्तीफों के बाद खाली हुईं सीटें
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर पहले चुने गए जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।
असम की नगांव लोकसभा सीट सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई। वहीं पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटें भी संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं।
9 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया
उपचुनाव के लिए 9 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
9 सितंबर: अधिसूचना जारी
16 सितंबर: नामांकन की अंतिम तारीख
17 सितंबर: नामांकन पत्रों की जांच
19 सितंबर: नाम वापसी की अंतिम तारीख
6 अक्टूबर: मतदान
9 अक्टूबर: मतगणना और नतीजे
इन उपचुनावों के ऐलान के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। खासकर नंदीग्राम और नगांव सीट के चुनाव परिणामों पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी।
