BANGLADESH REACTION : BJP in Bengal, now why has the uneasiness increased in Dhaka?
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में BJP की बड़ी जीत सिर्फ भारत में ही नहीं, पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। करीब डेढ़ दशक बाद ममता बनर्जी की सत्ता जाने और पहली बार BJP के बंगाल में सरकार बनाने को लेकर ढाका से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज है।
बांग्लादेश की कई राजनीतिक पार्टियां अब इस बात पर नजर टिकाए हुए हैं कि नई सरकार बनने के बाद तीस्ता नदी के पानी बंटवारे, सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ और पुश-बैक जैसे संवेदनशील मुद्दों पर क्या रुख अपनाया जाएगा। चुनाव के दौरान BJP नेताओं के कुछ बयानों को लेकर पहले ही बांग्लादेश में चिंता जताई गई थी, अब जीत के बाद वही चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
कुछ दलों ने आशंका जताई है कि भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बताकर सीमा पार भेजने की कोशिशें बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि यह भारत का आंतरिक मामला है और दोनों देशों के रिश्ते आगे भी सहयोग के साथ चलते रहेंगे।
दिलचस्प बात ये है कि शेख हसीना सरकार के बाद पहले से तनावपूर्ण भारत-बांग्लादेश रिश्तों के बीच बंगाल का यह चुनाव नई राजनीतिक दिशा तय कर सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि BJP सरकार पड़ोसी रिश्तों को कैसे संभालती है।

