CHHATTISGARH : Manpower scam linked to liquor scam, 7 accused arrested
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में अब मैनपावर स्कैम का बड़ा धमाका हुआ है। ACB-EOW ने करोड़ों के फर्जी ओवरटाइम भुगतान मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि 2019 से 2024 तक ओवरटाइम के नाम पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का खेल खेला गया।
CSMCL के अफसरों और प्लेसमेंट एजेंसियों की मिलीभगत से सरकारी रकम निकालने का आरोप है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आने की चर्चा तेज है।

