CHHATTISGARH : शिक्षिका के साथ रिसार्ट में पकड़ा गया भाजपा नेता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : BJP leader caught in resort with teacher

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से एक हाईवोल्टेज मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। यहां एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी और पार्टी के ही एक पदाधिकारी पर रिश्तों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पति का दावा है कि शक के बाद उसने पुलिस और महिला आरक्षक के साथ गुंडरदेही इलाके के एक रिसॉर्ट में दबिश दी, जहां पत्नी और भाजपा नेता एक कमरे में मिले। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पति ने एसपी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पत्नी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर मारपीट, प्रताड़ना और बदनाम करने का आरोप लगाया है। अब मामला पुलिस जांच में है और पूरे जिले में इसी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related