Kangana Ranaut and Rahul Gandhi News: Kangana Ranaut to Marry Rahul Gandhi?
KANGANA RANAUT AND RAHUL GANDHI NEWS: सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शादी का दावा किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ऐसे दावे से बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने करारा जवाब देते हुए कहा की यह फर्जी खबर बेहद घटिया है।
राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। उन्होंने इस तरह के झूठ फैलाने वालों को कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्म आनी चाहिए।
एक मीम पेज ने कंगना रनौत और राहुल गांधी को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया की कंगना ने कहा है- अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।
जैसे ही यह पोस्ट कंगना की नजर में आई, उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए इसकी धज्जियां उड़ा दीं।


