CG IPL 2026: महज 5 मिनट में बुक हुआ आधा स्टेडियम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG IPL 2026: Half the Stadium Booked in Just 5 Minutes!

CG IPL 2026: राजधानी रायपुर में IPL के मैच को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

10 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मैच की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही  पहले फेज के सभी टिकट बिक गयी।

मैनेजमेंट द्वारा इस मैच के लिए लगभग 40 से 42 हजार टिकट बेचे जाने की जानकारी है, जिसके पहले फेज में 3 हजार से लेकर 8 हजार रुपये तक के टिकट विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए थे।

प्लेटिनम और अन्य महंगे टिकटों की बिक्री अभी बाकी है। अब क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि टिकट बिक्री का दूसरा फेज जल्द ही शुरू होगा।

लोगों को वेबसाइट पर बुकिंग करने के लिए भारी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

टिकट खरीदने वाले लोगों ने बताया कि सर्वर धीमा होने के कारण पांच से दस बार लगातार प्रयास करने के बाद ही उनके टिकट बुक हो पाए।

इस दौरान कई लोगों को OTP देर से आने और payment Fail होने जैसी दिक्कतों से भी जूझना पड़ा।

कुल मिलाकर यह अनुमान लगाया जा रहा है की 10 मई को स्टेडियम क्रिकेट फैंस से खचाखच भरा रहेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related