CG POLICE NEWS: प्रैक्टिस के दौरान जवान को लगी गोली, मौत से जंग जारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLICE NEWS: Constable Shot During Practice; Fighting for His Life!

CG POLICE NEWS: धमतरी जिले के रुद्री पुलिस लाइन में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। नियमित प्रशिक्षण के दौरान अचानक राइफल का चैंबर फट गया, जिससे गोली जवान की गर्दन में जा लगी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन रुद्री में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान नगर सैनिक चौबे लाल टंडन ने राइफल को लोड कर फायर किया।

गोली निकलने के तुरंत बाद राइफल का चैंबर अचानक फट गया और गोली के प्रभाव से जवान के गर्दन के पीछे हिस्से में गंभीर चोट लगी।

तत्काल घायल जवान को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों द्वारा विशेष निगरानी में रखा गया है।

घटना के बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए है और पता लगाया जा रहा है कि राइफल में कोई तकनीकी खामी थी या फिर प्रैक्टिस के दौरान कोई चूक हुई?

इस घटना के बाद फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related