TAMIL NADU ELECTION RESULT : Hindi-Hindu opposition proved costly, Stalin sank!
रायपुर। तमिलनाडु की राजनीति में आज वो हो रहा है जिसकी कल्पना बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों ने भी नहीं की थी। दशकों से DMK और AIADMK के बीच घूमने वाली सत्ता की कुर्सी पर अब एक फिल्म स्टार ने सीधा हमला बोल दिया है। शुरुआती रुझानों में थलापति विजय की पार्टी TVK 100 से ज्यादा सीटों के करीब पहुंच गई है और राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनती दिख रही है।
234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है और विजय उस जादुई नंबर से बस कुछ कदम दूर नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की DMK उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन करती दिख रही है, जबकि AIADMK भी पीछे छूटती नजर आ रही है।
इस चुनाव में युवाओं, शहरी वोटर्स और मिडिल क्लास ने पूरा गेम बदल दिया। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बदलाव के मुद्दे पर विजय ने ऐसा दांव खेला कि दशकों पुरानी द्रविड़ राजनीति की पकड़ ढीली पड़ती दिख रही है।
अगर अंतिम नतीजों में यही ट्रेंड बना रहा, तो तमिल सिनेमा से सीधे सत्ता तक का सबसे बड़ा राजनीतिक सफर इतिहास बन जाएगा। अब पूरा देश सिर्फ एक सवाल पूछ रहा है क्या थलापति अब सच में सीएम विजय बनने जा रहे हैं?
