CONTROVERSY : ED changes stance as soon as elections are over, I-PAC director granted bail
रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। I-PAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई और सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि ED ने इसका विरोध ही नहीं किया।
यही वो मामला है जिसमें चुनाव से ठीक पहले गिरफ्तारी हुई थी और TMC ने इसे सियासी कदम बताया था। अब जब चुनाव खत्म हो गए, तो उसी केस में ED का रुख नरम पड़ता दिख रहा है।
राजनीतिक गलियारों में अब एक ही सवाल घूम रहा है क्या जांच एजेंसियों की कार्रवाई का टाइमिंग चुनाव से जुड़ा होता है? क्योंकि जिस केस में इतनी सख्ती दिखी, उसी में अब जमानत का विरोध तक नहीं किया गया।
वहीं चंदेल के वकील का कहना है कि इसे सिर्फ संयोग भी माना जा सकता है, लेकिन सियासी हलकों में इसे लेकर बहस और तेज हो गई है। अब यह मामला सिर्फ कोर्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि चुनाव और एजेंसियों की भूमिका पर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।

