CG SUSPENSION NEWS: Mahasamund DEO Suspended Over ‘Insult to Ram’ in Question Paper!
CG SUSPENSION NEWS: छत्तीसगढ़ शासन ने चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल किये जाने पर महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विजय कुमार लहरे पर परीक्षा प्रश्नपत्र विवाद, विभागीय कार्यों में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं जैसे कई गंभीर आरोप लगे है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी, लेकिन इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई।
कार्रवाई के कारण
परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने में गंभीर लापरवाही
आपत्तिजनक सवाल से धार्मिक भावनाओं को ठेस
हाईकोर्ट से जुड़े मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करना
विभागीय आदेशों की अवहेलना
ऑडिट में गंभीर अनियमितताएं उजागर
शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए, सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की है।

निलंबन के बाद अब बी.एल. देवांगन (उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय) को महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

