LASHKAR TARGET KILLING : Terrorist killed again in Pakistan… Fear of mysterious ‘shooter’ increases
नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकियों की लगातार हो रही टारगेट किलिंग ने दहशत फैला दी है। इस बार निशाने पर लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा नाम शेख यूसुफ अफरीदी रहा, जिसे खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर खत्म कर दिया।
अफरीदी को मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था और कश्मीर में हमलों की साजिश रचने में उसका बड़ा रोल था।
चौंकाने वाली बात ये है कि हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। लेकिन 2026 में अब तक 30 से ज्यादा आतंकी नेताओं की इसी तरह हत्या हो चुकी है, जिससे एक “अनजान शिकारी” की चर्चा तेज हो गई है।
पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में कई हाई-प्रोफाइल आतंकियों को इसी तरह निशाना बनाया गया है। इससे आतंकी नेटवर्क में खलबली मची हुई है।
अफरीदी की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

