TERRORIST ATTACK: Defense Minister killed in car bomb blast; wife and two young grandchildren also lose their lives.
TERRORIST ATTACK: पश्चिम अफ्रीकी देश माली इस वक्त हिंसा की भीषण आग में झुलस रहा है। शनिवार को राजधानी बमाको सहित देश के कई शहरों में हुए समन्वित आतंकी हमलों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की JNIM के आतंकी हमले में मौत हो गई है।
इस जानलेवा हमले में कैमारा के साथ उनकी दूसरी पत्नी और दो मासूम पोते-पोतियों की भी कार बम धमाके में मौत हो गई है
माली पश्चिमी अफ्रीका का एक देश है. यहां कई सालों से आतंकी संगठन JNIM, जो अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन है, और दूसरे हैं तुआरेग विद्रोही, जो उत्तरी माली में अपनी अलग सत्ता चाहते हैं।
सादियो कैमारा माली की उस सैन्य जुंटा के प्रमुख सदस्य थे, जिसने 2020 और 2021 में तख्तापलट के जरिए सत्ता हासिल की थी।

