CG CRIME NEWS: Girlfriend Lands Congress Leader in Jail Just Before Wedding!
CG Crime News: किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी पर महिला ने 10 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यौन शोषण के गंभीर आरोपों में कांग्रेस नेता को रायपुर से देर रात हिरासत में लिया है।
मामले की जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने महिला थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई थी की आरोपी ने कई बार शादी का आश्वासन दिया, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से टालता रहा।
पीड़िता के अनुसार, जब उसे हाल ही में पता चला कि आरोपी की शादी 7 मई को कहीं और तय हो चुकी है, तब उसने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पुलिस का सहारा लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कवर्धा लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

