CG CRIME NEWS: कलयुगी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Depraved Son Brutally Murders His Mother!

CG CRIME NEWS: रायगढ़ जिले के रैरूमा खुर्द क्षेत्र में अन्य सदस्यों को अधिक महत्व दिए जाने से नाराज युवक ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

आरोपी के पिता गणपत दास महन्त ने 25 अप्रैल को पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा आर्यन दास महन्त ने अपनी मां को दुकान से बाहर खींच लिया और घर में रखे गोबर फेंकने वाले फावड़े से उनकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी अपने पिता पर भी हमला करने दौड़ा, लेकिन गणपत किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना क्षणिक आवेश का परिणाम है। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related