GST Office Raipur : GST ऑफिस का पता बदला, अब यहाँ होगी अपीलों की सुनवाई

Date:

GST Office Raipur: GST Office Address Changed; Appeals Will Now Be Heard Here

GST Office Raipur : राजधानी रायपुर में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण (GSTAT) की रायपुर पीठ ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए सभी हितधारकों, करदाताओं, विभागीय अधिकारियों और अधिकृत प्रतिनिधियों को आधिकारिक रूप से कार्य करने की  जानकारी दी गई है।

रायपुर पीठ का अस्थायी कार्यालय नवा रायपुर के अटल नगर स्थित वाणिज्यिक कर-जीएसटी भवन में संचालित होगा।

अब छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े सभी जीएसटी मामलों की अपीलें इसी पीठ में सुनी जाएंगी।

सुविधा के लिए संबंधित नियम, एडवाइजरी और आदेश GSTAT के आधिकारिक पोर्टल पर “NOTICE” सेक्शन में देखे जा सकते हैं।

आवेदक टोल-फ्री नंबर 1800-103-4782 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

व्यापार एवं उद्योग संगठनों से अपील की गई है कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

यह पहल राज्य में जीएसटी से जुड़े मामलों के त्वरित और सुव्यवस्थित निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related