CG BREAKING : सचिन तेंदुलकर पहुंचे दंतेवाड़ा… इधर हंगामा!

Date:

CG BREAKING : Sachin Tendulkar reaches Dantewada… commotion here!

रायपुर। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट से जगदलपुर पहुंच गए हैं। वहां से वे दंतेवाड़ा के छिंदनार जाएंगे, जहां आदिवासी बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने और उनसे मिलने का कार्यक्रम है।

सुबह से ही बच्चे भारी गर्मी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। लेकिन इसी बीच व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैंआरोप है कि बच्चों को अलग-अलग गांवों से बसों में भरकर लाया गया, और एक बस में 100 से ज्यादा बच्चे बैठाए गए।

इधर प्रशासन की तरफ से सफाई और जवाब टालमटोल में दिख रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बाद में बात करने की बात कही है।

हालांकि दूसरी तरफ सचिन की संस्था पिछले कई सालों से यहां खेल सुविधाएं और ट्रेनिंग पर काम कर रही है, जिससे आदिवासी बच्चों को नया प्लेटफॉर्म मिल रहा है।

इस दौरे को एक तरफ खेल प्रेरणा माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ मैनेजमेंट और बच्चों की स्थिति पर सवाल भी उठ रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related