CG BREAKING : JCB operator buried alive, chaos at the spotCG BREAKING: JCB operator buried alive, chaos at the spot
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक राखड़ डेम अचानक फट गया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।
हादसे के वक्त मौके पर काम कर रही एक JCB मशीन और उसका ऑपरेटर देखते ही देखते राख और मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर जिंदा ही दफन हो गया। फिलहाल किसी और के दबे होने की पुष्टि नहीं हुई है।
राखड़ डेम दरअसल बिजली संयंत्रों से निकलने वाले कोयले के डस्ट से बनाए जाते हैं, लेकिन लापरवाही की वजह से ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।
हैरानी की बात ये है कि घटना के बाद मौके पर प्रशासनिक टीम के पहुंचने की खबर नहीं है। फिलहाल प्लांट के मजदूर ही अपने स्तर पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

