CG WING COMMANDER SUICIDE : FIR against wife in Wing Commander case!
रायपुर. रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस में बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना की वजह से ही विपुल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां 10-11 मार्च की रात विपुल यादव की लाश उनके सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर मिली थी। जांच के दौरान परिजनों और करीबियों ने बयान दिया कि विपुल लंबे समय से तनाव में थे और उन्हें परिवार से बात करने तक की अनुमति नहीं थी।
पुलिस को जांच में कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिससे प्रताड़ना के आरोप मजबूत होते नजर आ रहे हैं। इसी आधार पर अब अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अब आरोपी से पूछताछ होगी और जरूरत पड़ने पर आगे और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल इस मामले ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है।

