Amravati Sex Scandal: Accused Reveal the Story Behind the Amravati Scandal During Interrogation!
Amravati Sex Scandal : महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए ब्लैकमेलिंग और शोषण के इस जघन्य मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों आयान अहमद और उजर खान के बीच तय हुआ था कि कौन ज्यादा लड़कियों को फंसाकर वीडियो बना सकता है। इसी शर्त को लेकर दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हुई, जिसने अंत में पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।
इसी दौरान अयान अहमद लड़कियों के साथ अश्लील हरकतों के वीडियो बनाता और उन्हें उजैर खान को भेजता था।
कुछ दिनों के बाद दोनों आरोपियों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया और उजैर खान ने गुस्से में आकर अयान अहमद के पास मौजूद सभी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयान अहमद ने लड़कियों के 18 वीडियो और 39 फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया करता था।
आयान अहमद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का पूर्व सदस्य था और पार्टी का सोशल मीडिया संभालता था। वह अचलपुर कॉलेज में सेकेंड ईयर का छात्र था।
मुख्य आरोपी अयान अहमद के पिता सेकंड हैंड कारों का कारोबर करता है, आरोपी इन्ही गाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, जिससे वह खुद को प्रभावशाली दिखाकर लड़कियों को फंसाता था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अयान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, वायरल हुए वीडियो पिछले चार से छह महीनों के भीतर बनाए गए थे. अमरावती शहर के जिस फ्लैट में इन घटनाओं को अंजाम दिया गया, उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

