Naxal Encounter: Four Naxals, including the ₹15-lakh bounty fugitive Shahdev Mahto, killed.
Naxali Encounter : झारखंड के हजारीबाग जिले के चतरा और हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए।
मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी शहदेव महतो और महिला नक्सली नताशा भी शामिल हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने घेराबंदी की तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की
घटनास्थल से हथियार, और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

