HORMUZ STRAIT OPEN : Hormuz opens after 49 days!
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी खबरों में से एक सामने आई है। ईरान ने आखिरकार 49 दिन बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला इजरायल-लेबनान सीजफायर के बाद लिया गया है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कहा कि अब सभी कमर्शियल जहाज इस रास्ते से गुजर सकेंगे, लेकिन यह राहत सिर्फ संघर्षविराम की अवधि तक ही रहेगी।
दरअसल, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद हालात बिगड़ गए थे और ईरान ने इस अहम समुद्री रास्ते को बंद कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर में तेल सप्लाई पर असर पड़ा और कीमतें आसमान छूने लगीं।
होर्मुज के खुलते ही इंटरनेशनल मार्केट में तेल और गैस की कीमतों में गिरावट देखी गई है। भारत के लिए यह खबर बेहद अहम है, क्योंकि देश का ज्यादातर तेल और LPG इसी रास्ते से आता है। पिछले डेढ़ महीने में भारत को महंगे तेल और सप्लाई संकट का सामना करना पड़ा था।
अब इस फैसले से भारत समेत एशिया के कई देशों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन सबकी नजर अब अमेरिका के अगले कदम पर टिकी है।

