NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP’s big counterattack on Nakti!

रायपुर. रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर छिड़ी सियासी जंग और तेज हो गई है। कांग्रेस जहां लगातार आरोप लगा रही है कि ग्रामीणों को विधायक कॉलोनी के लिए हटाया गया, वहीं भाजपा ने इसे पूरी तरह फर्जी नैरेटिव करार दिया है।

रविवार को हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने साफ कहा कि नकटी में फिलहाल न विधायक आवास का कोई प्रस्ताव है और न ही जमीन किसी एजेंसी को सौंपी गई है। उनका दावा है कि कांग्रेस राजनीतिक फायदा लेने के लिए लोगों को गुमराह कर रही है।

COLLECTOR HOUSE FIRE : रायपुर कलेक्टर बंगले में लगी आग!

हालांकि विवाद इसलिए भी गहराया हुआ है क्योंकि मार्च 2025 में विधानसभा के भीतर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वीकार किया था कि विधायक कॉलोनी के लिए नकटी क्षेत्र की जमीन पर विचार हुआ था। कांग्रेस इसी बयान को आधार बनाकर सरकार को घेर रही है।

भाजपा का कहना है कि 2022-23 से पहले केवल 3 हेक्टेयर भूमि पर कच्चे मकानों का अतिक्रमण था, जबकि बाद में अवैध कब्जे तेजी से बढ़े। पार्टी का दावा है कि कई लोगों ने 10 हजार वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा था।

अनुराग सिंहदेव ने यह भी कहा कि 2020 में भूपेश सरकार के दौरान इस जमीन की मांग सामान्य आवास योजना के लिए की गई थी, न कि विधायक कॉलोनी के लिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर नकटी मुद्दे को राजनीतिक रंग देने और लोगों की भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया।

अब नकटी का मुद्दा सिर्फ अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ा राजनीतिक रण बन चुका है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related