COLLECTOR HOUSE FIRE : Fire breaks out in Raipur Collector’s bungalow!
रायपुर। रायपुर में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ी घटना सामने आई। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के शासकीय आवास में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि आग बंगले के बाहर लगे बिजली सप्लाई पैनल से शुरू हुई और देखते ही देखते पोर्च तक पहुंच गई। तेज लपटें और धुआं उठता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
AGRA HUSBAND MURDER : कोर्ट में फूट-फूटकर रोई रूबी!
दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य शुरू किया और आग को बंगले के अंदर फैलने से पहले ही काबू में कर लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से यह हादसा हुआ होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिजली पैनल और पोर्च से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। रविवार सुबह कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने खुद मौके का निरीक्षण किया और बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
फिलहाल संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।
