CHHATTISGARH : गौठान में शराब भट्टी! कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

Date:

 

रायपुर। रायपुर से बड़ी सियासी खबर सामने आई है। गौठान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कांग्रेस ने शेयर करते हुए दावा किया है कि अब गौठानों में शराब भट्टी खोली जा रही है।

कांग्रेस का कहना है कि पहले Bhupesh Baghel सरकार ने गांव-गांव में गौठान बनाकर गौ सेवा और संरक्षण का काम किया था, लेकिन अब मौजूदा Vishnu Deo Sai सरकार उन्हीं जगहों पर शराब भट्टी खोल रही है।

राजनांदगांव में गौठान के अंदर दारू दुकान खुलने का मामला सामने आते ही कांग्रेस ने BJP सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी सरकार के समय गाय और गोवंश की सुरक्षा के लिए गौठान बनाए गए थे, लेकिन अब उन्हीं जगहों पर शराब दुकान खोली जा रही है।

उन्होंने साफ कहा कि इससे सरकार की सोच समझ में आती है। बैज ने यह भी दावा किया कि यह कोई एक मामला नहीं है, इससे पहले बालोद में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।

कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है और इसे गौ सेवा बनाम राजनीति का मुद्दा बना दिया गया है। वहीं, BJP की ओर से अब तक इस पर कोई बड़ा जवाब सामने नहीं आया है, जिससे सियासी पारा और चढ़ गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related