CHHATTISGARH : IPL सट्टा रैकेट पकड़ा, ऐप से खेल रहे थे खेल

Date:

CHHATTISGARH : IPL betting racket busted, game being played through app

धमतरी. धमतरी में आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कुरूद इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए चल रहे सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि BSNL ऑफिस के पास बैठे दो लोग मोबाइल ऐप से लाइव सट्टा चला रहे हैं। जैसे ही टीम ने रेड मारी, दोनों आरोपी BLISSEXCH ऐप पर पैसे लगाते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन यादव और कौशल साहू के रूप में हुई है। इनके पास से मोबाइल, आईफोन, कैश और एक अर्टिका कार समेत कुल 5 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पहले से ही आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी जुआ और मारपीट जैसे केस दर्ज हैं।

एसपी ने साफ कहा है कि जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गौठान में शराब भट्टी! कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

  रायपुर। रायपुर से बड़ी सियासी खबर सामने आई है।...

CG BREAKING : कांग्रेस में पद खत्म, बगावत शुरू

CG BREAKING: Posts abolished in Congress, rebellion begins रायपुर। छत्तीसगढ़...