NEPAL ASSET PROBE : 7 former PMs on radar, 20 years of accounts to be revealed
नई दिल्ली। नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है। प्रधानमंत्री Balen Shah की सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे देश के बड़े-बड़े नेताओं की नींद उड़ सकती है।
सरकार ने 2006 के बाद से सत्ता में रहे नेताओं और अफसरों की संपत्ति की जांच के लिए एक खास आयोग बना दिया है। इस जांच के दायरे में एक-दो नहीं, बल्कि 7 पूर्व प्रधानमंत्री भी आ गए हैं।
लिस्ट में Pushpa Kamal Dahal, Sher Bahadur Deuba, K. P. Sharma Oli जैसे बड़े नाम शामिल हैं। साथ ही 100 से ज्यादा मंत्री और कई बड़े अधिकारी भी जांच के घेरे में आएंगे।
सरकार का कहना है कि यह कदम भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। एक हाई-लेवल पैनल बनाया गया है, जिसमें पूर्व जज और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस जांच में कौन-कौन फंसता है और कितने बड़े खुलासे सामने आते हैं।

