CG BOILER BLAST UPDATE : Death toll in Vedanta plant accident rises to 12…
सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया है। वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट ने सब कुछ हिला दिया। दोपहर करीब 2 बजे हुए इस धमाके में 30 से 40 मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जबकि 12 मजदूरों की मौत की पुष्टि ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि प्लांट में काम कर रहे लोग संभल भी नहीं पाए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम राहत-बचाव में जुटी रही।
सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई, जिसने 12 जिंदगियां छीन लीं।

