CEO TRANSFER : मुंगेली में बड़ा खेल? 3 महीने में ही जनपद CEO हटे, वजह पर सस्पेंस

Date:

CEO TRANSFER : Big game in Mungeli? District CEO removed within three months, suspense over the reason

रायपुर। मुंगेली में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जनपद पंचायत के सीईओ विक्रम सिंह ठाकुर को अचानक उनके पद से हटाकर वापस मूल पद पर भेज दिया गया है। उनकी जगह अब संतोष कुमार घोषले को जिम्मेदारी दे दी गई है।

कागजों में इसे सामान्य ट्रांसफर बताया जा रहा है, लेकिन सिर्फ 3 महीने में हटाए जाने से पूरे जिले में चर्चा गर्म है।

लोकल लेवल पर इस फैसले को देवगांव पंचायत विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सरपंच और सीईओ के बीच विवाद, शिकायतें और आरोप, इन सबने माहौल पहले से ही गरम कर रखा था।

हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों को ट्रांसफर का कारण नहीं माना है, लेकिन अंदरखाने में असंतोष, तालमेल की कमी और कामकाज को लेकर मतभेद की बातें भी सामने आ रही हैं।

अचानक लिया गया यह फैसला अब “डैमेज कंट्रोल” की तरह देखा जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि प्रशासन अब सख्त मूड में है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related