CG Saree Scam: साड़ी वितरण में गड़बड़ी, सरकारी विभाग ने शुरू किया ‘एक्सचेंज ऑफर’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Saree Scam: Irregularities in Saree Distribution; Government Department Launches ‘Exchange Offer’

CG Saree Scam: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित की गई सरकारी साड़ियों में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद अब शासन ने उन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस निर्णय के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी-अपनी साड़ियां विभाग में वापस जमा करा रही हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्यभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी यूनिफॉर्म के रूप में वितरित की गई थी।

यह वितरण केंद्र सरकार के प्रावधानों के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता और सहायिका को साल में दो साड़ियां दी जाती हैं। प्रति साड़ी 500 रुपए की लागत तय है।

हालांकि, वितरण के बाद दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और कबीरधाम जिलों से  साड़ी की लंबाई कम होने, धागे निकलने और रंग छोड़ने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने तत्काल जांच समिति गठित की ।

शासन ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे साड़ियों की दोबारा जांच करें और जहां भी गुणवत्ता या मापदंड में कमी मिले, उसकी रिपोर्ट तत्काल भेजें।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी हितग्राही को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को तय मानकों के अनुरूप साड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related