PM Modi Speech: PM Modi की हुंकार , टीएमसी के लूट ‘सिंडिकेट का हिसाब होगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi’s Speech: PM Modi Roars in Birbhum—The TMC’s ‘Loot Syndicate’ Will Be Held Accountable.

PM Modi Speech: PM Modi ने आज पश्चिम बंगाल में चुनावी हुंकार भरी। PM Modi ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ-साथ जिन्होंने बंगाल को लूटा है, उनका हिसाब भी किया जाएगा।

PM Modi ने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां लोग भयमुक्त हों, लेकिन टीएमसी शासन में  ‘मां, माटी और मानुष’ की स्थिति खराब हो गई है और लोग डर के साए में जी रहे हैं।

PM Modi ने बीरभूम के बोगतुई कांड का जिक्र करते हुए कहा कि निर्दोष महिलाओं और बच्चों को जिंदा जलाने जैसी घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती हैं।

PM Modi ने कहा की घुसपैठियों को फर्जी सरकारी दस्तावेज दिलाने का नेटवर्क चला रहे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान करके न केवल संविधान, बल्कि आदिवासी समाज और महिलाओं का भी अपमान किया है।

PM Modi ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में योजनाओं को बिना कट-कमीशन के लागू करती है और आगे भी करेगी।

शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे हजारों परिवारों के सपनों को नुकसान पहुंचा है।

PM Modi ने कहा कि केंद्र सरकार के रोके हुए 75,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट भाजपा सरकार बनने पर परियोजनाओं को गति दी जाएगी और नए उद्योगों के लिए रास्ते बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एफपीओ जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

अपने संबोधन के अंत में PM Modi ने कहा कि बंगाल में बदलाव का समय आ गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related